• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गिनीज रिकार्ड का हिस्सा बनेंगे आरिफ-रुखसार-वंदना

Nov 29, 2021

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच तंजानिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन संगीत कार्यक्रम कल 30 नवम्बर को संपन्न होने जा रहा है। यह कार्यक्रम रिकार्ड 37 दिनों तक फेसबुक लाइव से चलाया गया। इसमें विश्व के 50 से अधिक देशों के 300 से अधिक कवि, साहित्यकार एवं गायक अपनी भागीदारी दे रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन भजन सम्राट अनूप जलोटा ने किया था। भिलाई के संगीत शिक्षक अब्दुल आरिफ खान, रुख्सार खान एवं रायपुर की वन्दना शर्मा ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भागीदारी दी है।आरिफ खान ने बताया कि यह आयोजन गिनीज बुक में दर्ज होने जा रहा है। तंजानिया की डॉ ममता सैनी कार्यक्रम की संयोजक हैं। इसमें भारत के सभी राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की महिमा का बखान दोहों और चौपाइयों से किया गया है जिसे उन्होंने स्वयं संगीतबद्ध किया है तथा रुख्सार एवं वन्दना के साथ स्वर दिया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों के कवियों द्वारा रचित दोहों एवं चौपाइयों को विद्यालयीन पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने के प्रयास किये जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि आरिफ खान अपने गायन एवं संगीत कला का प्रदर्शन अनेक राज्यों में कर चुके हैं। दोहा एवं चौपाई के लिए संगीत निर्माण एवं स्वर संयोजन जैसे क्षेत्रों में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। इस कार्यक्रम में रिकॉर्डिंग संगीत संयोजन सहित अन्य सभी कार्य श्री अब्दुल खान के निर्देशन में किया गया।

Leave a Reply