• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

झीरम के शहीदों को दुर्ग साइंस कालेज ने दी श्रद्धांजलि

May 26, 2022
Science College observes Jheeram Martyrs Day

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में 25 मई को नक्सल हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधी वरिष्ठ पदाधिकारी गण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षो तथा वर्तमान नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों बहनों की स्मृति में आज श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाया गया।  इस अवसर पर प्रदेश में शांति की पुनर्स्थापना का संकल्प लिया गया।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. एम.ए. सिद्धिकी ने स्टाॅफ सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने प्रदेश को पुनः शांति का टापू बनाने हेतु संकल्पित रहेगें। उन्होनें आगे कहा कि हमें अपने प्रदेश में शांति एवं सहनशीलता का वातावरण बनाते हुए मानव जीवन मूल्यों को बचाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर सभी ने शहीदों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. एम.ए. सिद्धिकी, डाॅ. रंजना श्रीवास्तव, डाॅ. बलजीत कौर, डाॅ. अजय सिंह, एन.एस.एस. छात्रा इकाई कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मीना मान, एवं छात्र इकाई एन.एस.एस. अधिकारी प्रो. जनेन्द्र कुमार दिवान, डाॅ. श्रीराम कुजाम, क्रीड़ा अधिकारी लक्षमेन्द्र कुलदीप, डाॅ. मोती राम, शाईस्ता खान, मुख्य लिपिक संजय यादव, सलिम अहमद, सतेन्द्र कुमार सोनी, गुलशन देवांगन, राकेश साहू, हेमंत निर्मलकर, गंगा, मदनलाल खुटे, शिव देवांगन, कृपाल पटेल, ढाल सिंह, अशोक यादव, विजय, अनुराग पाण्डेय एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवक दलनायक लेविस कुमार सहित बहुत से कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply