• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

माईलस्टोन अकादमी की आरना स्पेल क्वेस्ट इंडिया में द्वितीय

May 23, 2022
Aarna proves her mettle in Spell Bee Again

भिलाई। माईलस्टोन अकादमी, दुर्ग की कुमारी आरना अग्रवाल ने राज्य स्तरीय स्पेल क्वेस्ट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता अलग-अलग चरणों में के.पी.एस. स्कूल भिलाई तथा डी.पी.एस. स्कूल भिलाई में आयोजित की गई थी। इससे पहले भी आरना अग्रवाल ने नेशनल लेवल स्पेल क्वेस्ट प्रतियोगिता में 120 में से 118 अंक प्राप्त कर पूरे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

11 वर्षीय कक्षा 6वीं की छात्रा आरना हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के सहायक कुलसचिव डाॅ. सुमीत अग्रवाल की सुपुत्री हैं। आरना ने अबैकस में भी राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। आरना की लगातार उपलब्धियों पर माईलस्टोन अकादमी दुर्ग की प्राचार्य डॉ ममता शुक्ला एवं समस्त स्टाॅफ ने बधाई दी है।

Leave a Reply