दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ. अरुणा पल्टा ने घर-घर तिरंगा-हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। एनएसएस समन्वयक डाॅ. आरपी अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत समूचे भारत में देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा महाविद्यालयों के एनएसएस अधिकारियों के सहयोग से प्रत्येक नागरिक द्वारा अपने घर पर तिरंगा फहराए जाने हेतु प्रेरित किया जायेगा।
डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय के अंतर्गत लगभग 190 एनएसएस की इकाईयाँ विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में संचालित है। इन इकाईयों में लगभग 16500 स्वयंसेवक पंजीकृत है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन शासकीय कन्या महाविद्यालय, महाविद्यालय, दुर्ग की डाॅ. यशेश्वरी ध्रुव ने किया।
डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ. अरुणा पल्टा के निर्देशानुसार प्रत्येक स्वयंसेवक को कम से कम 10 लोगों को घर-घर तिरंगा-हर घर तिरंगा अभियान से जोड़कर अपने – अपने घरों, प्रतिष्ठानों, संस्थानों में तिरंगा झंडा फहराने हेतु प्रेरित करने का दायित्व सौंपा जायेगा। इस प्रकार लगभग डेढ़ लाख से अधिक शहरी एवं ग्रामीण अंचल के लोगों को इस अभियान से जोड़कर देषभक्ति प्रदर्षन एवं सांप्रदायिक सौहाद्र बनाए रखने हेतु जागरुक किया जायेगा। आज इस अभियान के पोस्टर का विमोचन करते हुए कुलपति डाॅ. पल्टा ने कहा कि हमें केवल 15 अगस्त के दिन ही नहीं बल्कि सारी उम्र अपने देष के प्रति सम्मान एवं देषभक्ति का भाव रखना चाहिए। यह भाव किसी को दिखाने अथवा फोटोग्राफी हेतु नहीं बल्कि दिल से आना चाहिए। विमोचन के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप, अधिष्ठाता छात्र कल्याण अधिकारी डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव, डीसीडीसी डाॅ. प्रीतालाल, वित्त अधिकारी सुशील गजभिए, खेल संचालक डाॅ. दिनेश नामदेव, उपकुलसचिव डाॅ. राजमणि पटेल, सहायक कुलसचिव डाॅ. सुमित अग्रवाल तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. यशेश्वरी ध्रुव, डाॅ. राजश्री शर्मा, महेन्द्र इक्हार, डाॅ. प्रमोद तिवारी, पूजा मल्होत्रा, डाॅ. विमल कुमार उपस्थित रहें।
कुलपति डाॅ. पल्टा ने की घर-घर तिरंगा-हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत
