नशे में चबाता था लड़कियों के गाल
नई दिल्ली। प्रीत विहार पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो नशे की पिनक में लड़कियों के गाल चबा देता था। गुरुवार को गिरफ्तार होने से पहले वह दो लड़कियों पर हमला कर चुका था। गणेश नगर निवासी आशीष कुमार (38) ने सबसे पहले एक 15 साल की लड़की को निशाना बनाया। इसके कुछ ही दिन बाद उसने एक 20 वर्षीय युवती को निशाना बनाया। वह किसी और को निशाना बनाता, इससे पहले ही पुलिस ने हुलिया के आधार पर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी न केवल शादीशुदा है, बल्कि दो बच्चों का पिता भी है। वह नशीली गोलियों का इस्तेमाल करता है।