पूर्व आईजी रमेश शर्मा को इंदिरा पर्यावरण पुरस्कार

ramesh sharma former IGPरायपुर। पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं उन्नयन के क्षेत्र में असाधारण एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य के पूर्व पुलिस महानिरीक्षक रमेश शर्मा को इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार से नवाजा गया है। श्री शर्मा पिछले 30 वर्षों से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक एवं दुर्ग में एसएसपी के पद पर रहते हुए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए। read more
वर्ष 2011 के लिए पर्यावरण संरक्षण हेतु देश का सर्वोच्च इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार रमेश शर्मा को दिया गया। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार ने उन्हें पांच लाख रुपए एवं रजत कमल ट्राफी एवं साइटेशन के साथ सम्मानित किया। श्री शर्मा को इससे पहले 1996 का भारत सरकार द्वारा इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्ष मित्र पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। यह पुरस्कार पर्यावरण एवं वनीकरण के क्षेत्र में दिए जाने वाला अत्यंत प्रतिष्ठित पुरस्कार है। पूर्व पुलिस महानिरीक्षक रमेश शर्मा ने पर्यावरणीय संरक्षण के क्षेत्र में वृहद स्तर पर काम किया है पर्यावरण जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने विभिन्न पुलिस स्टेशनों से एक हजार पुलिस कार्मिकों को लेकर ग्रीन कमांडोज का गठन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के दमोह, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर जैसे जिलों में लगभग आधे मिलियन से अधिक पौधों का रोपण कराया और इनके संरक्षण के दिशा में कार्य किया इसके साथ मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण की सुरक्षा हेतु तालाबों और जल स्रोतों के परिरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा व्यापक जागरूकता अभियान, साइकिल रैलियां, मानव श्रृंखलाओं के जरिए जागरूकता अभियान चलाया साथ ही दमोह के 28 पुलिस स्टेशन, रायपुर के सभी पुलिस स्टेशन, रेलवे पुलिस के आउट पोस्ट और दुर्ग के सभी 43 पुलिस स्टेशनों में चुनिंदा प्रजातियों के 5 लाख पौधे लगाकर स्टेशनों को हरित करने की मुहिम शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *