राहुल की ताजपोशी पर बोले जोगी

ajit jogi, rahul gandhiरायपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आज नहीं तो कल कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस के पास आज दूसरा कोई राष्ट्रीय नेता नहीं है। राहुल की ताजपोशी जितनी जल्दी की जा सके, उतना ही अच्छा होगा। यह कहना है छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का। एक न्यूज पोर्टल को दिए गए साक्षात्कार में जोगी ने स्वीकार किया कि कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार गिरता हुआ पिछले चुनावों में अपने 130 साल के इतिहास में न्यूनतम पर चला गया है। अधिकांश राज्यों में वह शून्य की स्थिति में जा पहुंचा है किन्तु इसका यह मतलब नहीं है कि हम दोबारा खड़े नहीं हो सकते। राजनीतिक उथल पुथल के इस दौर में हमें नए रूप में आगे आना होगा। हमें प्रांतों में नए क्षत्रप पैदा करने होंगे। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, वायएसआर कांग्रेस जैसे धड़ों को मिलाकर एक करने की दिशा में प्रयत्न करना होगा। अल्पसंख्यक, अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों के बीच हमारी पकड़ कमजोर हुई है। इसे ठीक करना होगा। हमें अपने पार्टी ढांचे को सुधारना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *