‘आशा’ में दिखा स्पेशल बच्चों का आत्मविश्वास

Differently abled youth perform at Kala Mandirभिलाई। ‘एक आशा’ में स्पेशल बच्चों ने अपने गजब के आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय, महापौर निर्मला यादव, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ रतन तिवारी समेत सभी आगंतुकों को चकित कर दिया। इन बच्चों ने व्हीलचेयर पर बैठे बैठे ही न केवल तलवारबाजी की प्रस्तुति दी बल्कि व्हीलचेयर पर ही डांस भी किया। संगीत, नृत्य, क्रीड़ा किसी भी क्षेत्र में ये बच्चे किसी से कम नहीं थे। Read More
Arpan Bahu Uddeshiya Sanstha, Bhilaiअर्पण बहुउद्देशीय संस्था सुपेला द्वारा रविवार को सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में नि:शक्तजनों के लिए प्रदेश स्तरीय नृत्य व नाट्य स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से 350 नि:शक्त बच्चों ने हिस्सा लिया इन बच्चों ने अपनी नाट्य प्रस्तुति से नि:शक्तों को आत्मविश्वास बटोरने एवं कॅरियर बनाने का संदेश दिया। कला मंदिर में आयोजित संगीत एवं नाट्य स्पर्धा में विकलांग बच्चों ने तलवारबाजी द्वारा लोगों को चौंकाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सरोज पांडेय, विशिष्ट अतिथि महापौर निर्मला यादव, पद्मश्री पडंवानी गायिका तीजनबाई, डॉ. रतन तिवारी आदि थे। विकलांग बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की। बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद बच्चों ने तलवारबाजी की कला का प्रदर्शन कर हाल में उपस्थित दर्शकों को भौंचक कर दिया। नि:शक्त बच्चों की इस कला को देखकर दर्शक प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके। बच्चों ने नृत्य और नाटक की प्रस्तुति देकर दर्शकों को चकित कर दिया। अपनी नाट्य प्रस्तुति से विकलांग बच्चों को कॅरियर बनाने का संदेश दिया। तलवारबाजी के बाद व्हीलचेयर डांस एवं गायन की प्रस्तुति ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बी सुग्रीव, कोताराव, संजीत सोनी, सुनील मौर्या, संदीप कुमार, रौशन अली अंसारी अनुप विश्वास आदि उपस्थित थे।
इन बच्चों ने दी प्रस्तुति
समूह नृत्य : चंद्रकला राव, सावित्री कौशल, पिंकी लुधियाना, सरोज उपाध्याय, कीर्ति साव, प्रभा जंघेल, ऋषि मिश्रा, कंस नेताम, प्रकाश पटेल एवं अन्य।
एकल नृत्य : कंस नेताम, धनेश्वर मेहर, चंद्रकला।
व्हीलचेयर डांस : विभीषण निषाद, युधिष्ठिर, रमेश निषाद।
बांसुरी : कंस नेताम
योगा : चंद्रलेखा राव, सावित्री कौशल, पिंकी लुधियाना, सरोज उपाध्याय, कीर्ति साव एवं प्रभा जंघेल
फेंसिंग (तलवारबाजी) : मंजू यादव, रोहिनी साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *