केन्द्रीय विद्यालय में खेलों का महाकुम्भ

kendriya-vidyalayaभिलाई। केन्द्रीय विद्यालय बीएमवाय में द्विदिवसीय रीजनल स्पोर्ट मीट का शुभारम्भ टी आर पटेल प्राचार्य मिक्स हायर सेकेंडरी स्कूल एस ई सी आर बीएमवाय ने किया। फुटबाल अंडर 19 और टेबल टेनिस अंडर 14 तथा अंडर 19 में स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। फुटबाल में केन्द्रीय विद्यालय चिरीमिरी, केन्द्रीय विद्यालय कुसमुंडा, केन्द्रीय विद्यालय कोरबा न-4, केन्द्रीय विद्यालय डोगरगढ़ एवं केन्द्रीय विद्यालय बीएमवाय की पांच टीमों के 74 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। टेबल टेनिस में केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर, केन्द्रीय विद्यालय बचेली, केन्द्रीय विद्यालय रायगढ़, केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद, केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर, केन्द्रीय विद्यालय झगराखंड एवं केन्द्रीय विद्यालय बीएमवाय की टीमों से कुल 35 खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें से चार छात्राए हैं। केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने आरसी शर्मा प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय खरियार को आब्जर्वर नियुक्त किया है। सहायक आयुक्त एस सचिन्द्रन उपस्थित रहे। आयोजन प्राचार्य वी अरोरा के कुशल प्रबंधन में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *