छत्तीसगढ़ में के क्रिएशन्स का पंजाबी तड़का

k-creationsयंगिस्तान चेयरमैन मनीष ने यूट्यूब पर लांच किया वीडियो
भिलाई। प्रसिद्ध कवयित्री एवं गीतकार नीता काम्बोज ने एक और नई पहल करते हुए के क्रिएशन्स के बैनर तले पंजाबी रैप तैयार किया है। उनकी दोनों बेटियों ओशीन और सान्या काम्बोज ने इसमें अपनी आवाज दी है। इस रैप वीडियो को यंगिस्तान के चेयरमैन मनीष पाण्डेय ने बुधवार को यूट्यूब पर रिलीज किया। वीडियो को रिलीज करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि भिलाई प्रतिभाओं की खान है। इस मिनी भारत में पूरे देश की सुगंध है। इसे खान-पान से लेकर गीत संगीत तक में महसूस किया जा सकता है। एक तरफ जहां यहां छत्तीसगढ़ महतारी की भीनी भीनी खुशबू लिये लोक गीत-संगीत की मिठास प्रचुरता में है वहीं पंजाबी, बंगाली, मलयाली, तमिल, तेलुगू से लेकर मणिपुरी, नेपाली धुन भी समय समय पर सुनने को मिल जाते हैं।
मनीष ने कहा कि मौजूदा दौर तेज संगीत और मस्ती भरे संगीत का है। हर दूसरा व्यक्ति पंजाबी गीतों को गा रहा है और पंजाबी पॉप और रैप पर नृत्य भी कर रहा है। सुखविन्दर सिंह को भिलाई पसंद है और भिलाई को सुखविन्दर। ऐसे में के क्रिएशन्स की यह प्रस्तुति समय के अनुकूल है। उन्हें उम्मीद है कि इसे ई-मीडिया पर दूर दराज के लोग देखेंगे और भिलाई की शोहरत को चार चांद लगाएंगे। उन्होंने के क्रिएशन्स के बेहतर भविष्य की कामना की।
इस वीडियो की निर्देशक नीता काम्बोज ने बताया कि काफी समय से उनके मन में कुछ नया करने की इच्छा थी। उनका पूरा परिवार किसी न किसी रूप से कला साधना में जुटा हुआ है। बड़ी बेटी ओशीन जहां भावुकता से ओतप्रोत गीतों को पसंद करती हैं वहीं छोटी बेटी सान्या रैप-पॉप के ज्यादा करीब है। बेटा उदय काम्बोज डिजिटाइजेशन और एडिटिंग के अलावा गायन में भी रुचि रखता है।
प्रस्तुत पंजाबी रैप में इलेक्ट्रानिक मीडिया के सुनील चौहान ने भरपूर सहयोग किया है। कोरियोग्राफी नवीन शर्मा की है। गीत को स्वर ओशीन ने दिया है जबकि सान्या काम्बोज ने रैप करने के साथ ही इस वीडियो में लीड रोल भी किया है। उनका साथ कुश सोनी ने दिया है। साथी कलाकारों में सुजाता तिवारी, श्रीया नायडू, स्वामित, शीफा, उदय काम्बोज, डॉली एवं आदित्य ने अच्छा काम किया है।

https://youtu.be/GHUWSbyD0DY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *