मोदी के जन्मदिन पर किया ऐप डाउनलोड

saroj-pandey-bjp-mahila-morभिलाई। कल हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री सरोज पाण्डेय, भिलाई जिलाध्यक्ष सांवला राम डाहरे व मंत्री श्रीमती रिंकी अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुईं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। मौके पर उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने सामूहिक हनुमान चालिसा का पाठ कर श्री मोदी की लम्बी उम्र की भगवान से प्रार्थना की। इस दौरान सभी ने अपने मोबाईल पर नरेन्द्र मोदी एप को डाउनलोड किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *