स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में ‘गरबा नाइट’ का आयोजन

भिलाई। नवरात्रि शक्ति का पर्व है। माँ के नौ रूपों की पूजा एवं अर्चना का पर्व है। इसमें हमारी सांस्कृतिक परंपरा झलकती है। प्रसन्नता को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम गरबा है। इन्ही उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में ‘गरबा नाइट’ का आयोजन किया गया। इसके लिए विद्यार्थियों को जसपाल सिंह नागरा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला, निर्णायक धर्मेश शाह, श्रीमती कल्पना शाह संयोजिका डॉ. स्वाति पांडे एवं स्टाफ द्वारा माँ दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की गई।भिलाई। नवरात्रि शक्ति का पर्व है। माँ के नौ रूपों की पूजा एवं अर्चना का पर्व है। इसमें हमारी सांस्कृतिक परंपरा झलकती है। प्रसन्नता को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम गरबा है। इन्ही उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में ‘गरबा नाइट’ का आयोजन किया गया। इसके लिए विद्यार्थियों को जसपाल सिंह नागरा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला, निर्णायक धर्मेश शाह, श्रीमती कल्पना शाह संयोजिका डॉ. स्वाति पांडे एवं स्टाफ द्वारा माँ दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की गई। SSSSMV-Garba-04 SSSSMV-Garba-03कुमारी वत्सला साहू लाइब्रेरी बुक लिफ्टर द्वारा माँ दुर्गा की आरती के पश्चात विधिपूर्वक गरबा प्रारंभ हुआ। पारंपरिक रंगबिरंगे परिधानों में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। चोकड़ी, छकड़ी, डांडिया, सनेरोलाव सेनेमे, आदि स्टेप पर विद्यार्थियों ने जमकर गरबा व डांडिया किया। ताल से ताल मिलाते, पारंपरिक लहंगा चोली व कुर्ता-पाजामा में नृत्य करते विद्यार्थियों के चेहरे की प्रसन्नता देखते ही बनती थी। प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज इस महाविद्यालय प्रांगण में गुजरात के उतर आने का आभास हो रहा है। इन पर्वों ने हमारी संस्कृति को जीवित और जीवंत रखा है। निणार्यक धर्मेश शाह व कल्पना शाह ने विद्यार्थियों को नियमों की जानकारी दी व कहा गरबा हमारी गौरवशाली भारतीय परंपरा की धरोहर है। इसमें भक्ति के साथ ऊर्जा है।

इन विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार : 1. बेस्ट डांस – महेन्द्र सिंह साहू/बी.काम. द्वितीय वर्ष, अंजली यादव/बी.काम. फाइनल 2. बेस्ट कास्ट्यूम – माधुरी कुलदीप, बी.एड. तृतीय सेमेस्टर, अमन चंद्राकर, बी.एस.सी. तृतीय वर्ष 3. बेस्ट परफार्मर – आनंद निर्मलकर, बी.कॉमत, तृतीय वर्ष, भारतीय वर्मा, बी.एड. तृतीय सेमेस्टर 4. बेस्ट स्माइल – लाभेष जैन, बी.बी.ए. तृतीय सेमेस्टर, प्रियंका चैहान बी.कॉम. तृतीय वर्ष 5. बेस्ट युगल डांडिया (स्टॉयलिस्ट)- उन्नति पाण्डेय, बी.कॉम. प्रथम वर्ष, ईशा सोनवानी, बी.कॉम. प्रथम वर्ष 6. बेस्ट युगल डांडिया – आयुषी मिश्रा, बी.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, कृतिका मोहंती, बी.कॉम. तृतीय वर्ष। डॉ. मोनिषा शर्मा ने पुस्कार वितरण किया। प्रायोजक श्रीमती कुसुम कोठारी, कृति कलेक्शन, सेक्टर-2 भिलाई तथा श्रीमती नीलम, युनिक स्पा एवं ब्यूटी क्लीनिक सिविक सेन्टर भिलाई, श्रीमती प्रभा गुप्ता, संस्कार बुटिक तथा श्रीमती रेविका बेदी चेयर पर्सन पंजाबी वूमेन राइजिंग स्टार थी।भिलाई। नवरात्रि शक्ति का पर्व है। माँ के नौ रूपों की पूजा एवं अर्चना का पर्व है। इसमें हमारी सांस्कृतिक परंपरा झलकती है। प्रसन्नता को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम गरबा है। इन्ही उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में ‘गरबा नाइट’ का आयोजन किया गया। इसके लिए विद्यार्थियों को जसपाल सिंह नागरा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला, निर्णायक धर्मेश शाह, श्रीमती कल्पना शाह संयोजिका डॉ. स्वाति पांडे एवं स्टाफ द्वारा माँ दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *