सरकारी आवास में फंदे पर झूलते मिले वायु सेना के विंग कमाण्डर

सरकारी आवास में फंदे पर झूलते मिले वायु सेना के विंग कमाण्डर

रायपुर। राजधानी के पुरैना स्थित एमएलए कालोनी में अपने सरकारी आवास में आज भारतीय वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी का शव फांसी से झूलता हुआ बरामद हुआ। परिजनों एवं पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एक्जामिनेशन के लिए भेज दिया.  फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।

जानकारी के मुताबिक, 39 वर्षीय विंग कमांडर विपुल यादव अपने घर में फंदे से लटके हुए पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुरैना स्थित MLA रेस्ट हाउस कॉम्प्लेक्स के बंगला नंबर 79 के आसपास के लोगों को घटना का पता चला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सबसे पहले घर की मेड ने देखा और पुलिस को सूचना दी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। दूसरे कमरे में उनके दोनों बच्चे सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। दोनों की 2014 में लव मैरिज हुई थी। पत्नी पहले एयरफोर्स में काम करती थीं और फिलहाल आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं। शुरुआती तौर पर पत्नी से विवाद में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

विंग कमांडर विपुल यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े दायित्व भी संभाल रहे थे। फिलहाल रायपुर के इसी सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। अचानक हुई इस घटना से उनके परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। तेलीबांधा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने कमरे की जांच कर साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर विंग कमांडर ने ऐसा कदम क्यों उठाया. जांच के दौरान परिवार के सदस्यों और परिचितों से भी पूछताछ की जा सकती है. साथ ही पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं कोई सुसाइड नोट या अन्य सुराग तो नहीं मिला. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह और हालात के बारे में जानकारी मिल सकेगी. अभी मामले की जांच जारी है.

#Wing_Commander_Suicide #IAF

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *