komal gupta artist

कोमल गुप्ता के चित्रों की प्रदर्शनी आज से

भिलाई। युवा चित्रकार कोमल गुप्ता की एकल चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 15 मई से नेहरू आर्ट गैलरी में किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन संध्या 6 बजे किया जाएगा। करीब 35 चित्रों से सजी इस प्रदर्शनी में कोमल गुप्ता ने जीवन के विभिन्न पहलुओं को उकेरा है। प्रकृति और सामाजिक विषयों के अलावा स्टेनलेस स्टील पर बनाए गए चित्र लोगों को देखने को मिलेंगे। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से बैचलर आॅफ फाइन आर्ट्स की इस युवा चित्रकार की प्रदर्शनियां देश के विभिन्न हिस्सों में लगाई जा चुकी हैं। कोमल गुप्ता अपने चित्रों में चटख रंगों का प्रयोग करती हैं। 15 से 17 मर्ई तक प्रदर्शनी को 5:30 से 9:30 बजे के बीच देखा जा सकेगा।
कोमल गुप्ता – 9302474447

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *