nishulk paridhan kendra

जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क परिधान केन्द्र

भिलाई। सरकुलर मार्केट केम्प-2 में मानव विकास संस्था एवं स्वामी विवेकानंद ज्ञानपीठ पुणे द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गया प्रसाद मिश्रा की स्मृति में गरीबों व जरूरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क परिधान वितरण केन्द्र का शुभारंभ श्रीमती चंदा देवी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मानव विकास संस्था के संस्थापक सदस्य प्रशांत मिश्रा, चेयरमैन सौरभ कौशिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनायक पावस्कर, पुणे इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बाला साहेब, कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, स्वामी विवेकानंद ज्ञानपीठ पुणे के राष्ट्रीय अध्यक्ष कविदास सोपान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार जैन, कोषाध्यक्ष आदित्य जैन, अधिवक्ता सुरेश शर्मा, डॉ. फैज अहमद सिद्दिकी, सुनील वर्मा, अजय अग्रवाल, अशोक मिश्रा, राष्ट्रीय गो वंश सेवक राहुल शर्मा सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संतोष मिश्रा ने जानकारी दी कि नि:शुल्क परिधान वितरण केन्द्र में जरूरतमंदों को बिना किसी मूल्य के कपड़े दिए जाएंगे। केन्द्र में वतर्मान में टी शर्ट, जिंस, पेन्ट, शर्ट के आलावा छोटी लड़कियों के कपड़ों में टॉप, चुनरी भी मौजूद है। संस्थान ठंड व बारिश के मद्देनजर आने वाले महीनों में गर्म कपड़ों के भी इंतजाम कर रही है। केन्द्र द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि जो भी अनुपयोगी किंतु पहनने योग्य कपड़े हों वे उन्हें सरकुलर मार्केट नि:शुल्क परिधान केन्द्र में पहुँचा कर गरीब व जरूरतमंदों तक कपड़े पहुँचाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *