फीता काटू मंत्री ने डुबोया शहर, विरोध

vikas upadhyayरायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने लोक कर्म विभाग का घेराव कर दिया। कांग्रेसियों का आरोप था कि लोक निर्माण मंत्री आधे अधूरे निर्माणों का लोकार्पण करते हैं जिसके कारण पहली ही बारिश में रायपुर की पॉश कालोनी डूब गई और घरों के भीतर पानी चला गया। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि लोक निर्माण मंत्री ने रायपुर नगर निगम की उपेक्षा की जिसके कारण केनाल लिंकिंग रोड के बनने के बाद निकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। Read More
रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विकास उपाध्याय ने केनाल लिंकिंग रोड के निर्माण में तय मापदंडो का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पी.डब्ल्यू.डी मंत्री व अफसर, ठेकेदार की मिलीभगत से तयशुदा निर्माण में हेरा-फेरी कर भारी भ्रष्टाचार किया गया। केनाल रोड के निर्माण के पहले सिंचाई विभाग से तो एन.ओ.सी ली गई, लेकिन राजधानी के भीतर व्यवस्था करने वाली संस्था नगर निगम से एन.ओ.सी लेना उचित नहीं समझा गया। पी.डब्ल्यू.डी के केनाल रोड के निर्माण से शहर के भीतर जल संचयन प्रणाली ध्वस्त हो गई। केनाल रोड निर्माण के साथ ही साथ शहर की पानी निकासी के लिये नाली का निर्माण होना था, लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की मनमानी के चलते निर्माण नहीं हो पाया। परिणाम यह निकला कि पहली बारिश में केनाल रोड के आस-पास की बस्तियों/पॉश कॉलोनियों में पानी घरों के भीतर घुस गया।
उपाध्याय ने कहा कि पी.डब्ल्यू.डी. मंत्री राजेश मूणत की हठधर्मिता व मनमानी के चलते आधे-अधूरे निर्माण का शुभारम्भ होता गया। और भाजपा ठेकेदारों को आधे अधूरे निर्माण का पूरा भुगतान मिलता रहा। शहर की स्थिति बद से बद्तर हो गईं और आम जनता नारकीय जीवन जीने मजबूर हो गई। उपाध्याय ने कहा कि शहर के बाहर रिंग रोड नं. 01, रिंग रोड नं 02 के निर्माण के साथ ही बड़े नाले निर्माण का प्रावधान है किन्तु ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण नाला नहीं बन रहा है। जिसके कारण सरोना, टाटीबंध, हीरापुर, कबीर नगर, महावीर नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, भाटागॉव, चंगोराभाठा, संडोगरी, भनपुरी की बस्तियां बारिश के पानी से लबालब है।
इन जन समस्याओं को लेकर उपाध्याय ने पी.डब्ल्यू.डी मुख्य अभियंता को उसके कार्यालय में दो घंटे तक घेर कर रखा लेकिन पी.डब्ल्यू.डी के पास इस समस्या का कोई जवाब नही था। इन सब मांगों को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने केनाल लिंकिंग रोड, रिंग रोड नं.01, रिंग रोड नं. 02 के आजू-बाजू पानी निकासी हेतू नाली निर्माण जल्द से जल्द करने की मांग की, अन्यथा उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
घेराव में अमर गिधवानी, सोमेन चटर्जी, शिरीष अवस्थी, गंगा यादव, शिवश्याम शुक्ला, देवराज चैधरी, दिव्यकिशोर निआल, आभा मरकाम, दिनेश फूटान, सूधा सरोज, कविता सेन, पूनम सिंह, लक्ष्मी यादव, रानी वर्मा, तरूण श्रीवास, महेश सोनी, जीतू बारले, सौरभ अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, रवि बसंत तिवारी, गजेन्द्र पांडे, संतोश कोसले, सोनू चौधरी, विकास पाठक, पंकज ठाकुर, वेद प्रकाश, उत्तम साहू, वीरेन्द्र देवांगन, प्रकाश मानिकपुरी, कृष्णा नायक, शंकर बघेल, हाजरून खान, सुरेश मिश्रा, राहुल जैन, लालजी साहू, गणेशराम साहू, निरंजन पठारी, आलोक पांडेय, कमल धृतलहरे, आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *