BSR Cancer Hospital में निकाला 5 kg का Tumor

5 kg tumor removed at BSR Cancer Hospital
5 kg tumor removed at BSR Cancer Hospital

पेड़ू से पसलियों तक था फैलाव, दबकर पिचक गई थीं अंतडिय़ां
भिलाई। BSR Cancer Hospital में एक महिला के पेट से लगभग 5 किलो वजन का Tumor निकाला गया है। ट्यूमर ने ovaries, fallopian tubes के साथ ही uterus को अपनी चपेट में ले लिया था और अंतडिय़ों की झिल्ली से चिपक गया था।
Tumourबीएसआर कैंसर अस्पताल के आंकोसर्जन डॉ नितिन बोमनवार ने बताया कि 40 वर्षीय यह महिला पेट दर्द की शिकायत के साथ आई थी। प्रारंभिक जांच में ओवरी (डिम्ब ग्रंथी) के कैंसर की आशंका थी। पर मामला इससे कहीं ज्यादा पेचीदा था। ट्यूमर पेड़ू (पेट का सबसे निचला हिस्सा) से लेकर नाभी के काफी ऊपर पसलियों के नीचे तक फैला हुआ था।
उन्होंने बताया कि एक लंबी सर्जरी की तैयारी के साथ पेशेंट को ओपन किया गया। लगभग तीन घंटे चले ऑपरेशन में ओवरीज व फैलोपियन ट्यूब्स (salpingo oophorectomy) के साथ ही यूटेरस (hysterectomy) को भी निकाल दिया गया। इसके अलावा पेल्विक लिंफनोड डिसेक्शन कर दी गई। ट्यूमर को अंतडिय़ों से अलग करने में थोड़ा वक्त लगा।
डॉ बोमनवार ने बताया कि कैंसर का इतना बड़ा ट्यूमर पहली बार निकाला गया है। सर्जरी के बाद महिला की हालत तेजी से सुधर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *