त्यौहार पर कुछ मीठा हो जाए : गुजरात का केसर श्रीखंड

केसर श्रीखंड एक लोकप्रिय गुजराती डेजर्ट है। हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं। इसे त्यौहारों पर बनाया जाता है। इसकी तैयारी में लगभग 40 मिनट और डिश रेडी होने में 50 मिनट का कुल समय लगता है।केसर श्रीखंड एक लोकप्रिय गुजराती डेजर्ट है। हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं। इसे त्यौहारों पर बनाया जाता है। इसकी तैयारी में लगभग 40 मिनट और डिश रेडी होने में 50 मिनट का कुल समय लगता है। प्रति व्यक्ति सामग्री : 50 ग्राम चीज क्रीम, 2 चम्मच चीनी, 1/4 चम्मच भिगोया हुआ केसर, 1/4 मथी हुई दही, 1/2 चम्मच महीन पिस्ता, 1 चम्मच कटा हुआ पिस्ता
बनाने की विधि : सबसे पहले एक पतले से कपड़े में दही को लपेट दें। उसका पानी निचोड़ दें और उसे एक बर्तन में रख दें। इसे एक मिक्सर में डालकर चीज क्रीम के साथ मिला दें। इन्हें अच्छे से मिलाएं जबतक यह मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। अब इसे एक बर्तन में डाल दें और चीनी, पिस्ता, केसर को दूध के साथ मिश्रण में मिलाएं। इन्हें अच्छे से मिलाने के बाद 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। सर्व करने से पहले उसके ऊपर पिस्ता सजा दें। केसर श्रीखंड सबसे ज्यादा स्वादिष्ट तब लगता है जब यह खूब ठंडा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *