साइंस कालेज दुर्ग में जिला स्तरीय स्वीप का आयोजन
दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में मतदाता अभियान 2017 (स्वीप) के अन्तर्गत जिला स्तरीय पुरस्कार विवरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. राजपूत थे। नोडल अधिकारी डॉ. एस.आर. ठाकुर ने कहा कि स्वीप के उद्देश्यों की जानकारी दी। डॉ. ठाकुर द्वारा संभाग स्तर की स्वीप की प्रतियोगिताओ की रूपरेखा की सूचना भी दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. राजपूत ने मतदान जागरूकता से जुड़ी टीम को बधाई देते हुए कहॉ कि मतदान जागरूकता के लिये किये गये प्रयत्नों से दुर्ग जिले में मतदान के प्रति उत्तरदायित्व की भावना में वृद्धि हुई है। उन्होने युवाओं का आव्हान किया कि वे उत्तरदायित्व को गंभीरता से निभाये। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2000 व द्वितीय प्रतिभागी को 1000 रू की नगद राशि प्राप्त होगी।
प्रतियोगिता के परीणाम इस प्रकार है:-
वाद विवाद प्रतियोगिता :- प्रथम स्थान:- तनवीर तबस्सुम (कल्याण महाविद्यालय भिलाई), पारूल पाण्डे (शा.वि.या.ता.स्नात.स्व.महावि. दुर्ग), द्वितीय स्थान:- सुभम भुसारी, प्रतिक्षित यश शर्मा (सेंण्ट थामस कालेज भिलाई)
2. रंगोली प्रतियोगिता:- प्रथम स्थान:- श्यामू साहू (शा.वि.या.ता. स्नात. स्व. महावि. दुर्ग), द्वितीय स्थान:- कु. प्रीति (शा. कला एवं विज्ञान महा. पाटन)
3. निबंध प्रतियोगिता:- प्रथम स्थान:- रोशन लाल ठाकुर (शा.वि.या.ता.स्नात.स्व.महावि. दुर्ग), द्वितीय स्थान:- नविता सेन गुप्ता (साई महाविद्यालय, से-6, भिलाई)
4. नारा लेखन प्रतियोगिता:- प्रथम स्थान:-घनश्याम यादव (कल्याण महाविद्यालय, भिलाई), द्वितीय स्थान:- सुनिल मनहरे (शा. महाविद्यालय, उतई)
5. नुक्कड़ नाटक:- प्रथम स्थान:- विजेन्द्र एवं साथी, (शा. वि. या. ता. स्नात. स्व. महावि. दुर्ग), द्वितीय स्थान:- सुष्मिता चटर्जी एवं साथी (कल्याण महा. भिलाई)
संचालन डॉ. सुचित्रा शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ज्योति धारक ने किया। इस अवसर पर डॉ. पदमावती, डॉ. रंजना शर्मा, डॉ. अशुमाला डॉ. सुषमा यादव, डॉ. प्रज्ञा कुलकर्णी, डॉ. कृष्णा चक्रवर्ती अन्य महाविद्यालय के प्राध्यपक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थें।