उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 7 महिला पत्रकारों समेत 11 महिलाओं का सम्मान

भिलाई। ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला पत्रकारों व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाओं का सम्मान किया। कॉफी हाउस सेक्टर-10 में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि आसिफ इकबाल व विशिष्ट अतिथि दिनेश सिंघल की उपस्थिति में इन महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंंट कर सम्मानित किया गया।भिलाई। ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला पत्रकारों व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 महिलाओं का सम्मान किया। कॉफी हाउस सेक्टर-10 में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि आसिफ इकबाल व विशिष्ट अतिथि दिनेश सिंघल की उपस्थिति में इन महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिला पत्रकारों में कोमल धनेसर, भावना पाण्डेय, शाहीन खान, वीणा दुबे, दाक्षी साहू, संगीता मिश्रा व प्रीति सरू के साथ ही ऑल इंडिया कौमी एकता समिति की महिला सदस्यों शबनम खान व राधिका देवांगन को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में मिसेज इंडिया 2018 शबाना खान व सिनी प्रार्थना का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, सुरेन्द्र कपूर, अमीर अहमद, अजय चक्रवर्ती, सुभाष गुप्ता, श्रीकांत उपाध्याय, नीता ग्रेवाल, अर्चना लाल, निशा कान्त पांडेय और पलासिया तिग्गा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन समिति के प्रदेश महासचिव बीडी निजामी व आभार प्रदर्शन सोम भारती ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *