कटघोरा, कोरबा । हनी बी यानि मधुमक्खियों को न केवल शहद की मिठास और उत्पादन में विशेषज्ञता हासिल है, परागण क्रिया के माध्यम से फसल उत्पादकता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वैज्ञानिकों के शोध में यह स्पष्ट हो चुका है कि मधुमक्खी पालन से केंद्र के आसपास के खेतों-बाड़ियों में ली जाने वाली फसल का उत्पादन 10 से 30 फीसदी तक ज्यादा प्राप्त होता है। यही वजह है जो शासन-प्रशासन मधुमक्खी पालन की दिशा में ज्यादा से ज्यादा किसानों की भागीदारी अर्जित करने पर जोर दे रही।












