डॉ सरोज पाण्डेय पर दीदी ब्लड बैंक योजना का शुभारंभ, 250 यूनिट रक्तदान

saroj didi blood bankभिलाई। डॉ सरोज पांडेय के जन्मदिन पर दीदी ब्लड बैंक योजना का शुभारंभ 400 व्यक्तियों के रक्तदान के पंजीयन से हुआ जिसमें 250 व्यक्तियों ने रक्तदान मानवता के कल्याण के लिए मिशाल कायम की। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा नेहरू नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव समाज सेवी राकेश पांडेय उपस्थित हुए। अध्यक्षता भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष राजमहंत सांवलाराम डाहरे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई जिले के महामंत्री द्वय खिलावन साहू व पंडित विनित वाजपेई उपस्थित थे। संचालन डॉ अनुज खरे ने किया। मुख्य अतिथि राकेश पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। जरूरतमंद लोगो को आवयकता पड़ने पर तत्काल रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। सरोज दीदी के नाम से दीदी ब्लड बैंक स्थापित करने के लिए उन्होने चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रशंसा की। सांवलाराम डाहरे ने 250 रक्तदाता को धन्यवाद दिया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ रतन तिवारी ने कहा कि गरीबों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध हो सकेगा। डॉ नवीन केसवानी ने भी अपने विचार रखे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ मंजू तिवारी इस योजना के संबंध में विस्तार से अपनी बात रखें। आभार प्रदर्शन डॉ प्रदीप चैधरी ने किया। इस दौरान भाजपा जिले के संजय खन्ना, आर जे सिंह, अर्जुन सचदेव, ए.एन.पाढ़ी, निहारिका मिश्रा, रामउपकार तिवारी, मनोज तिवारी, रामानंद मोर्या, एस मोहन, सुरेश शुक्ला, गौकलेश तिवारी, बिजेन्द्र सिंह, पी.एन दुबे, अमरजीत चहल, उप्पल गोप, डॉ विनोद प्रसाद गुप्ता, गिरवर साहू बंटी, पूनम शुक्ला, डी.नारायण रेड्डी, दिलीप पटेल, रमा राजपूत, अनीता वर्मा, विजय जायसवाल, उमा देवांगन, धनंजय साहू, शैलेन्द्र सिन्हा, आकाश महेश्वरी, रामबाबू, मीरा बोरकर, विद्या शुक्ला, विजय साव, मोहन राव, अभिषेक सोनी, शिवाजी सिंह, व्ही एन पांडेय, संजय शर्मा, रंजीत सिंह, अशोक तिवारी, डॉ नीरज शर्मा, डॉ सुरेश शर्मा, डॉ विनोद, डॉ तावीस अख्तर, टाटा शोभा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *