Farm-Electric-Rate

Farm Electricity Cheap

रायपुर। रमन सरकार ने किसानों के लिए बिजली बिल में बड़ी राहत का एलान किया है। मंगलवार को आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के साथ ही नाई समुदाय के लिए बोर्ड के गठन की घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए सहज बिजली स्कीम की घोषणा की गई। इसके तहत किसानों को बिजली बिल में फ्लैट रेट की सुविधा दी जाएगी। कृषक जीवन ज्योति योजना के तहत प्रदेश के सभी किसानों के सभी पंपों को बिना किसी क्षमता एवं खपत की सीमा के फ्लैट रेट की सुविधा मिलेगी। पंप की संख्या के अनुसार बिजली बिल की फ्लैट दर अलग-अलग प्रस्तावित की गई है।

Full size460 × 296

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *