वर्ल्ड आर्मरेसलिंग चैम्पियनशिप में चीफ डी मिशन होंगे सुरेश बाबे

G Suresh Pillai Babeभिलाई। 40वीं वर्ल्ड कप आर्मरेसलिंग चैम्पियनशिप में भारतीय कुश्ती पंजाकुश्ती महासंघ के चेयरमैन जी सुरेश बाबे चीफ डी मिशन के रूप में भाग लेंगे। वे छत्तीसगढ़ राज्य पंजाकुश्ती संघ के भी अध्यक्ष हैं। इस चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ से श्रीमंत झा का चयन विकलांग खिलाड़ी के रूप में किया गया है। 40 वर्ल्ड कप पंजाकुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन 13 से 22 अक्टूबर के बीच तुर्की के अंतालय शहर में किया जा रहा है। भारतीय टीम का चयन लखनऊ में किया गया।श्री बाबे इसके पूर्व भी लॉसवेगास, अमेरिका, रियोडीजनेरियो, कजाकिस्तान, पोलैण्ड, मलेशिया, बलगोएवग्रेड बुलगारिया, हंगरी, रशिया आदि में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे भारतीय हैंडबाल महासंघ के भी उपाध्यक्ष हैं। 2015 में भारतीय हैंडबाल टीम के प्रबंधक के रूप में इंटेरामिनिया वर्ल्ड हैंडबाल चैम्पियनशिप एवं साउथ एशियन गेम्स में हैंडबाल के तकनीकी अधिकारी में रूप में भाग ले चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *