साइंस कालेज में संविधान की प्रस्तावना का किया पाठ

Constitution Dayदुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्य के निर्देशन में शासकीय आदेश के अनुरूप 26.11.18 को संविधान दिवस मनाया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर प्राध्यापकों एवं विद्याथिर्यों को शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शकील हुसैन ने संविधान की प्रस्तावना की मूल भावना एवं महत्व पर प्रकाश डाला। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आई. एस. चन्द्राकर संविधान में नीहित शिक्षा के अधिकार एवं महत्व पर प्रकाश डाला। राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वेदवती मंडावी ने संविधान एवं संविधान दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों के लिए संविधान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. एम. ए. सिद्दीकी ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा संविधान को एक जीवंत दस्तावेज बताया। इस अवसर पर डॉ. आई.एस. चन्द्राकर, डॉ. व्ही.एस. गीते, डॉ. एस.एन. झा, डॉ. अनिल पाण्डेय, डॉ. के. पद्मावती, डॉ. ज्योति धारकर, डॉ. अंशुमाला चन्दनगर, प्रो. जे.के. दीवान, डॉ. रश्मि गौर, डॉ. राजेश्वरी जोशी एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे। डॉ. शकील हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *