भिलाई। श्री शंकराचार्य तकनीकी कैम्पस में टेक्विप-3 (सीएसवीटीयू) द्वारा प्रायोजित (डीप लर्निंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्किल्स रिसर्च सेल, एसएसटीसी, भिलाई) के सहयोग से रिसर्च अपारचूनिटीज इन आटिर्फीसियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग में शार्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (एसटीटीपी) का आयोजन किया जा रहा है। टॉपिक्स परविषय विशेषज्ञ डॉ प्रदीप सिंह (एनआईटी रायपुर), डॉ प्रियंका शर्मा (सर्टिफाइड ट्रेनर, एनवीआईडीआईए), डॉ विवेक तिवारी (ट्रिपल आईटी रायपुर), डॉ नरेश नागवानी (एनआईटी रायपुर) और डॉ अयान सील (ट्रिपल आईटी जबलपुर) अपने-अपने विचार एसटीटीपी प्रतिभागियों के समक्ष रखेंगे।












