गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा शंकराचार्य कालेज का कैडेट सौरभ

RDC Paradeभिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय का कैडेट सौरभ विवेक टेमबेकर आर.डी.सी. परेड 2019 में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। आर.डी.सी. परेड में 26 जनवरी को राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस की सलामी दी जाती है। इसमे सभी राज्यों के एन.सी.सी. कैडेट अपनी सहभागीता देते है। यह कैम्प 29 दिसंबर से 06 फरवरी 2019 तक लगाया जाएगा। सौरभ विवेक टेमबेकर श्री शंकराचार्य महाविद्यालय का बी.एस.सी. कम्प्यूटर साइंस का छात्र है यह एन.सी.सी. कैडेट अपने कठिन परिश्रम द्वारा इस स्तर तक पहुंच पाया है। इनकी इस उपलब्धि पर श्री गंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमेन श्री आई.पी.मिश्रा, अध्यक्ष श्रीमती जया मिश्रा, महाविद्यालय की प्राचार्या व निदेशक डॉ. रक्षा सिंह, अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव तथा महाविद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी लेफ. डॉ. के.जे. मण्डल तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने अपनी शुभकामनाएँ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *