Ada Mrs India Deepa Meshram

भिलाई की दीपा ने जीता अदा मिसेज इंडिया का खिताब

भिलाई। देहरादून उत्तराखंड में आयोजित अदा मिसेज इंडिया क्लासिक स्पर्धा में भिलाई की दीपा मेश्राम विनर रही। विभिन्न राज्यों से पहुंचे 32 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दीपा मेश्राम ने यह मुकाम हासिल किया। दीपा अब अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराना चाहती है। इसके लिए वे अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। दीपा ने बताया कि 2018 में भिलाई स्टील सिटी में मिसेज क्वीन का खिताब जीतने से यह यात्रा शुरू हुई। अदा मिसेज इंडिया क्लासिक में सात राज्यों से 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। Deepa Meshram wins Ada Mrs India Titleमूलरूप से भोपाल की रहने वाली दीपा मेश्राम के भिलाई में आने की कहानी काफी दुखद है। जेठ व जेठानी की एक एक्सीडेंट में मौत के बाद वे अपने पति के साथ भिलाई आकर रहने लगी। जेठ के बच्चों की देखभाल अब उनकी जिम्मेदारी थी। एमए करने के बाद क्लासिकल नृत्य में भी डिग्री हासिल की। यहीं पर स्टील सिटी ब्यूटी कांटेस्ट में भाग लेने का मौका मिला। मिसेज क्वीन का खिताब जीतने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा।
दीपा कत्थक में पारंगत है। वे अपने घर पर गरीब बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दे रही हैं। छत्तीसगढ़ को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रजेंट करना दीपा का सपना है। आने वाले समय में मिसेज छत्तीसगढ़ नाम से प्रतियोगिता कराने का विचार है। ऐसी महिलाएं जिनमें प्रतिभा है, सौन्दर्य है लेकिन पारिवारिक व्यस्तता के कारण बाहर नहीं निकल पाती, उनके लिए एक प्लेटफार्म के तहत मिसेज छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *