लायनेस क्लब भिलाई की नई कार्यकारिणी, सुषमा उपाध्याय बनी अध्यक्ष

Lioness Club Bhilaiभिलाई। लायनेस क्लब भिलाई द्वारा वर्ष 2019-20 के लिए नई कायर्कायर्कारिणी का गठन किया गया। नई कायर्कारिणी में इस बार अध्यक्ष पद पर सुषमा उपाध्याय चुनी गई। इन्हें संस्था की विभिन्न गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं लायनेस क्लब भिलाई की सचिव सविता श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष नीना गुप्ता को चुना गया। कायर्कारिणी के गठन के बाद सभी ने निष्ठा पूर्वक कार्य करने की बात कही। समाज सेवा व सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था लायनेस क्लब भिलाई की नई कायर्कारिणी का चुनाव हुआ। लायनेस क्लब की सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली लायनेस सुषमा उपाध्याय एक वर्ष के लिए अध्यक्ष चुनी गई। इसी प्रकार लायनेस सविता श्रीवास्तव सचिव, कोषाध्यक्ष लायनेस नीता गुप्ता बनी। इसके अलावा प्रथम उपाध्यक्ष लायनेस मीना सिंह, द्वितीय उपाध्यक्ष लायनेस रेविका बेदी व तृतीय उपाध्यक्ष लायनेस अन्नपूर्णा अग्रवाल चुनी गई। वहीं सह सचिच लायनेस प्रिया रस्तोगी व लायनेस शीला गोयल तथा सह कोषाध्यक्ष लायनेस कामिनी रस्तोगी व रश्मि गेडाम चुनी गई। अन्य पदाधिकारियों में टेमर लायनेस शुभ्रा रस्तोगी, टेल ट्विस्टर लायनेस शालिनी सोनी व पीआरओ लायनेस सुषमा अग्रवाल चुनी गई। इसके अलावा एक वर्ष के लिए संचालक मंडल का भी गठन किया गया। नई कायर्कारिणी के गठन के बाद क्लब के सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *