भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में आतंकवाद-विरोधी दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सर्वप्रथम महाविद्यालय के शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के द्वारा आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली गई तथा मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भावना तथा सूझबूझ कायम करते हुए मानव जीवन का सही दिशा दिखाने का संकल्प लिया गया।












