भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप द्धारा संचालित आर एस आर रूंगटा इंजिनियरिंग कालेज एंव जीडी रूंगटा इंजिनियरिंग कालेज मे डिप्लोमा की सभी ब्रांचो मे विगत वर्षो में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विघाथिर्यों तथा कैपंस इंटरव्यू के तहत विभिन्न नेषनल तथा मल्टीनेषनल कंपनीयो में चयनित होने वाले छात्रो को उनके अभिभावको के साथ प्रतिभा 2019 मे सम्मानित किया गया।ज्ञात हो कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संजय रूंगटा समुह के कालेजों के कैम्पस प्लेसमेंट मे स्टुडेन्टस को अच्छे जाब आफर्स मिले है।












