पंजाबी संस्कृति को बढ़ावा देने बनाई वूमेन राइजिंग स्टार कमेटी
भिलाई। शहर में पंजाबी संस्कृति को बढ़ावा देने महिलाओं ने पहल की है। स्मृति नगर में आयोजित एक समारोह में महिलाओं ने पंजाबी वूमेन राइजिंग स्टार कमेटी की पहली कार्यकारिणी (2019-20) का गठन किया। चेयरपर्सन रेबेका बेदी ने अध्यक्ष दीप्ति सुराना, सचिव लवली रंधावा एवं कोषाध्यक्ष सोनल कालरा सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं एवं प्रस्तुति हुईं और मौसम को देखते हुए महिलाएं सावन के गीतों पर खूब थिरकीं। पहली कार्यकारिणी में अध्यक्ष दीप्ती सुराना, सचिव लवली रंधावा एवं कोषाध्यक्ष सोनल कालरा, उपाध्यक्ष मनजीत सेठी, पीआरओ बलबीर भाटिया, क्रिएटिव हेड बलजीत अरोरा और प्रीति खनूजा तथा सहकोषाध्यक्ष नीती चटवाल शामिल हैं। नताशा दुआ के होटल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चेयरपर्सन रेबेका बेदी ने बताया कि यह एक सामाजिक संस्था है जो पंजाबी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहेगी।
सावन मेले का भी आयोजन किया गया। जिसका संचालन प्रीति खनूजा एवं प्रभनीत चटवाल ने किया। इस दौरान तरह-तरह के मनोरंजक खेल भी हुए। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत गगनीत कौर को सावन क्वीन का खिताब दिया गया। रनर अप सिमरन बेदी और सेकंड रनर अप मिनी धामी रही। विभिन्न गेम में हाउजी में प्रीति अरोरा विनर, बलबीर भाटिया द्वितीय और नम्रता चाने तृतीय रही। समूचे कार्यक्रम का संचालन प्रीति खनूजा व प्रभनीत ने किया।