माता-पिता के साथ आस्था वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, लिया आशीर्वाद

भिलाई। दुर्ग निवासी पंकज चौरिया ने आस्था बहुउद्देश्यीय संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में अपना जन्मदिन मनाया। वे अपनी माता श्रीमती सुनीता देवी एवं पिता श्री ओंकार सिंह चौरिया एवं मित्र दुर्गेश वर्मा, राजेश चौरिया तथा अजय साहिलवार के साथ यहां पहुंचे थे। केक काटने के साथ ही फल वितरण कर उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। संस्था प्रमुख प्रकाश गेडाम ने वृद्धाश्रम की जानकारी देते हुए इन बच्चों को बताया कि यहां 19 बुजुर्गों का आश्रय मिला हुआ है। इनमें 8 माताएं हैं।भिलाई। दुर्ग निवासी पंकज चौरिया ने आस्था बहुउद्देश्यीय संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में अपना जन्मदिन मनाया। वे अपनी माता श्रीमती सुनीता देवी एवं पिता श्री ओंकार सिंह चौरिया एवं मित्र दुर्गेश वर्मा, राजेश चौरिया तथा अजय साहिलवार के साथ यहां पहुंचे थे। केक काटने के साथ ही फल वितरण कर उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। संस्था प्रमुख प्रकाश गेडाम ने वृद्धाश्रम की जानकारी देते हुए इन बच्चों को बताया कि यहां 19 बुजुर्गों का आश्रय मिला हुआ है। इनमें 8 माताएं हैं। इनमें से लगभग सभी का अपना परिवार है। बच्चे हैं, नाती पोते हैं पर उनके जीवन में अब इनके लिए स्थान शेष नहीं रहा है। इसलिए अब यह समाज की जिम्मेदारी बनती है कि इन बुजुर्गों को आश्रय दे और उनके भोजन, वस्त्र तथा चिकित्सा के लिए साधन जुटाएं। उन्होंने कहा कि लोगों के यहां आकर जन्मदिन मनाने से इन बुजुर्गों को अच्छा लगता है। ऐसे लोगों को ये दिल खोलकर आशीर्वाद देते हैं। इन्हीं बुजुर्गों के आशीर्वाद ने उन्हें इतना सामर्थ्य दिया है कि वे अपने जीवन में कुछ कर पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *