शंकराचार्य महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने दी टोनी मॉरिसन को श्रद्धांजलि

भिलाई। नोबेल विजेता साहित्यकार टोनी मॉरिसन को श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने श्रद्धांजलि दी। श्रीमती मॉरिसन का 5 अगस्त, 2019 को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपने उपन्यास ‘बिलव्ड’ के लिए उन्हें पुलित्जर एवं अमेरिकन बुक अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वे एक अफ्रो-अमेरिकन लेखक थीं। वे दुनिया भर के साहित्यकारों के लिए प्रेरणा का एक आदर्श स्रोत थीं।भिलाई। नोबेल विजेता साहित्यकार टोनी मॉरिसन को श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने श्रद्धांजलि दी। श्रीमती मॉरिसन का 5 अगस्त, 2019 को 88 वर्ष की आयु में निधन होगया। अपने उपन्यास ‘बिलव्ड’ के लिए उन्हें पुलित्जर एवं अमेरिकन बुक अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वे एक अफ्रो-अमेरिकन लेखक थीं। वे दुनिया भर के साहित्यकारों के लिए प्रेरणा का एक आदर्श स्रोत थीं। अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ राहुल मेने ने मॉरिसन को याद करते हुए उनकी कृतियों की चर्चा की। अंग्रेजी साहित्य के विद्यार्थियों ने भी मॉरिस की कहानियों एवं उपन्यासों पर अपने अपने विचार रखे। महाविद्यालय की प्राचार्य सह निदेशक डॉ रक्षा सिंह ने कहा मॉरिसन का दिल वंचित तबके के लोगों के लिए धड़कता था। उनकी कृतियों में गरीबों के जीवन को करीब से देखने का मौका मिलता है। अतिरिक्त निदेशक डॉ जे दुर्गा प्रसाद राव ने मॉरिसन के गीत सोलोमन का उल्लेख करते हुए उनकी विशिष्टता को रेखांकित किया। इस अवसर पर डॉ नीता शर्मा एवं डॉ निधि तिवारी के साथ ही पीजी और यूजी के विद्यार्थीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *