साइंस कालेज में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने किया पदभार ग्रहण

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान दुर्ग शहर के विधायक एवं महाविद्यालय के पूर्व छात्र अरूण वोरा भी उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम.ए. सिद्दीकी ने श्री अरूण एवं श्री सिंह का स्वागत किया। अपनी प्राथमिकता बताते हुए आशुतोष सिंह ने कहा कि वे और उनकी जनभागीदारी समिति छात्रहित में हर आवश्यकता की पूर्ति प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में करेंगे।दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान दुर्ग शहर के विधायक एवं महाविद्यालय के पूर्व छात्र अरूण वोरा भी उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम.ए. सिद्दीकी ने श्री अरूण एवं श्री सिंह का स्वागत किया। अपनी प्राथमिकता बताते हुए आशुतोष सिंह ने कहा कि वे और उनकी जनभागीदारी समिति छात्रहित में हर आवश्यकता की पूर्ति प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में करेंगे। उल्लेखनीय है कि आशुतोष सिंह पूर्व में भी महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्राचार्य डॉ. सिंह ने आशुतोष सिंह की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि महाविद्यालय के विकास यात्रा में जनभागीदारी समिति का उल्लेखनीय योगदान रहेगा।
दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा ने अपने छात्र जीवन की यादें ताजा करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विकास एवं छात्रहित में आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वे हर संभव मदद करेंगे। महाविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अरूण वोरा ने कहा कि भविष्य में भी महाविद्यालय समाज के हित में तथा अच्छे नागरिक तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एमए सिद्दीकी, डॉ. राजेन्द्र चौबे, रजिस्ट्रार आशुतोष साव, मुख्य लिपिक संजय यादव, दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस के नेता राजेश शर्मा तथा एनएसयूआई के अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *