सामान्य यात्रियों की तरह मुख्यमंत्री भूपेश, मरकाम और सिंहदेव गए दिल्ली

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एवं पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम आज दोपहर इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। खास बात यह रही कि तीनों ने बिना किसी तामझाम के सामान्य यात्रियों की तरह 12वीं कतार में बैठकर यात्रा की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्रियों के लिए विशिष्ट सीट का प्रावधान होता है। छत्तीसगढ़ के ये तीनों दिग्गज नेता सामान्य यात्रियों की तरह ही विमान में सवार हुए और चुपचाप चलते हुए 12वीं कतार की सीटों पर बैठ गए। विमान के परिचारिकाओं या किसी भी फ्लाइट स्टाफ को पता ही नहीं चला कि विमान में कोई मुख्यमंत्री सफर कर रहा है।रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एवं पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम आज दोपहर इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। खास बात यह रही कि तीनों ने बिना किसी तामझाम के सामान्य यात्रियों की तरह 12वीं कतार में बैठकर यात्रा की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्रियों के लिए विशिष्ट सीट का प्रावधान होता है। छत्तीसगढ़ के ये तीनों दिग्गज नेता सामान्य यात्रियों की तरह ही विमान में सवार हुए और चुपचाप चलते हुए 12वीं कतार की सीटों पर बैठ गए। विमान के परिचारिकाओं या किसी भी फ्लाइट स्टाफ को पता ही नहीं चला कि विमान में कोई मुख्यमंत्री सफर कर रहा है।
उनके साथ यात्रा कर रहे पं. सुन्दर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय प्रमुख प्रो. डॉ डीएन शर्मा ने यह चित्र उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को पहचानने वाले उनकी इस सादगी के कायल हो गए। दिल्ली में उतरने के बाद उन्होंने इन नेताओं का अभिवादन किया। फ्लाइट स्टाफ को जब पता चला तो उन्होंने भी हैरानी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *