ओजोन परत है पृथ्वी की छतरी, नष्ट हुई तो झुलस जाएगा जीवन

दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह की प्रेरणा से केमिकल सोसायटी एवं फिजिक्स सोसायटी द्वारा विश्व ओजोन दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ओजोन परत को सुरक्षित रखने हेतु प्रकृति का संतुलन को बनाये रखने के लिए जागरूक किया गया। ओजोन, पृथ्वी के लिये छतरी का कार्य करती है। यदि ओजोन परत स्वस्थ है, तभी पृथ्वी भी स्वस्थ है।दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह की प्रेरणा से केमिकल सोसायटी एवं फिजिक्स सोसायटी द्वारा विश्व ओजोन दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ओजोन परत को सुरक्षित रखने हेतु प्रकृति का संतुलन को बनाये रखने के लिए जागरूक किया गया। ओजोन, पृथ्वी के लिये छतरी का कार्य करती है। यदि ओजोन परत स्वस्थ है, तभी पृथ्वी भी स्वस्थ है। आज हमारे क्रियाकलाप एवं आधुनिक जीवन शैली ओजोन छतरी को भेद रहे हैं, जिससे पृथ्वी के पर्यावरण में अत्याधिक क्षति हो रही है। अत: इसका संरक्षण आवश्यक है। एम.एससी रसायन के छात्र आशीष देवांगन ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। कार्यक्रम में रसायन, भौतिक एवं भूगर्भशास्त्र की छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने भागीदारी दी। एम.एससी फिजिक्स की छात्राओं प्रतीक्षा तिवारी एवं समता ने, रसायन की छात्रा रूपाली एवं प्रगति ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेंषन के माध्यम से ओजोन संबंधी रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी। बसंती एवं जैमुनिया (रसायन) ने पोस्टर्स प्रस्तुत किये। ओजोन परत की महत्ता एवं इसे सुरक्षित रखने हेतु जागरूक करते हुये कहा गया कि ओजोन परत बिमार हो गयी तो हमार भविष्य अधंकार मय हो जायेगा।
अंत में पर्यावरण सुरक्षा के साथ ओजोन के संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ ली गयी। कार्यक्रम की सफलता पर प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *