पठन कौशल विकास हेतु रूंगटा पब्लिक स्कूल में पुस्तक वाचन सप्ताह

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में पुस्तक वाचन सप्ताह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं युगीन आवश्यकताओं के अनुरूप छात्रों में पठन कौशल के विकास हेतु उक्त गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रों को कक्षावार विद्यालयीन पुस्तकालय में विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकों के पठन हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रमुख श्री अरूप मुखोपाध्याय ने छात्रों को पुस्तक वाचन महत्व बताते हुए कहा कि पुस्तकें ज्ञान एवं विज्ञान की खान हैं।भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में पुस्तक वाचन सप्ताह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं युगीन आवश्यकताओं के अनुरूप छात्रों में पठन कौशल के विकास हेतु उक्त गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रों को कक्षावार विद्यालयीन पुस्तकालय में विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकों के पठन हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रमुख श्री अरूप मुखोपाध्याय ने छात्रों को पुस्तक वाचन महत्व बताते हुए कहा कि पुस्तकें ज्ञान एवं विज्ञान की खान हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकों का अध्ययन कर ही हम सफलता की नई परिभाषाएँ लिख सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक वाचन से हमारे ज्ञान कोष में वृद्धि होती है और यही ज्ञान हमे न सिर्फ अपने अध्धयन काल में बल्कि पुरे जीवनभर काम आता है । यही कारन है कि ज्ञानी सर्वत्र पूजनीय होते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *