महिला महाविद्यालय की खिलाड़ी अर्चना एवं प्रीति ने ईस्ट जोन में कायम किया दबदबा

भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने न केवल शैक्षणिक बल्कि खेलकूद के क्षेत्र में भी अपना दबदबा कायम किया है। महाविद्यालय की छात्रा अर्चना शोम एवं प्रीति यादव को ईस्ट जोन खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय द्वारा उनका नगद पुरस्कार से सम्मान किया गया। यह पुरस्कार गृह, जेल, लोकनिर्माण, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उन्हें प्रदान किया।भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने न केवल शैक्षणिक बल्कि खेलकूद के क्षेत्र में भी अपना दबदबा कायम किया है। महाविद्यालय की छात्रा अर्चना शोम एवं प्रीति यादव को ईस्ट जोन खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय द्वारा उनका नगद पुरस्कार से सम्मान किया गया। यह पुरस्कार गृह, जेल, लोकनिर्माण, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उन्हें प्रदान किया। महाविद्यालय की छात्रा अर्चना शोम एमएससी (माइक्रो बायोलॉजी) प्रथम सेमेस्टर को ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसका आयोजन असम के गुआहाटी में हुआ था। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उन्हें 15 हजार रुपए की नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। इसी तरह एमकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा प्रीति यादव को ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी प्रतिस्पर्धाओं में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुआ था। प्रीति को विश्वविद्यालय की तरफ से 12 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या मदन मोहन, प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि सुरेन्द्र गुप्ता, स्पोर्ट्स अफसर सोनाली सहित समस्त प्राध्यापकों एवं छात्राओं ने बधाई दी है।

One thought on “महिला महाविद्यालय की खिलाड़ी अर्चना एवं प्रीति ने ईस्ट जोन में कायम किया दबदबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *