स्वरूपानंद महाविद्यालय में सुगंधित दीपक बनाने का प्रशिक्षण

भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम के तहत मोम से विभिन्न आकार के सुगंधित दीये बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण माइक्रोबायोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. शमा ए. बेग के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पूनम शुक्ला ने कहा कि बाजार में जो दीये मिलते है वे बहुत मंहगे होते हैं। हम घर पर ही रंग बिरंगे व सुगंधित दीये बना सकते है। जो कम खर्च में बनेगा। अपने श्रम से घर को जगमगा सकते है।भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम के तहत मोम से विभिन्न आकार के सुगंधित दीये बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण माइक्रोबायोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. शमा ए. बेग के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम प्रभारी डॉ. पूनम शुक्ला ने कहा कि बाजार में जो दीये मिलते है वे बहुत मंहगे होते हैं। हम घर पर ही रंग बिरंगे व सुगंधित दीये बना सकते है। जो कम खर्च में बनेगा। अपने श्रम से घर को जगमगा सकते है।प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने छात्रों को दीपावली में स्वयं के घर के लिये दीये बनाने हेतु प्रोत्साहित करते हुये कहा हम स्वयं के बनाये दीये से अपने घरों को सजा सकते है। उद्यमिता के तहत ज्यादा मात्रा में बनाकर हम इसे बेच भी सकते है। यह हमारे अर्थोपाजन का जरिया भी बन सकता है।
डॉ. शमा ने बताया कि मोम में विभिन्न सुगंधित पदार्थों का इस्तेमाल कर अलग-अलग खुशबू वाले दीये का निर्माण किया जा सकता है। इससे वातावरण शुद्ध होगा व चंदन, मोंगरा, लैवेंडर, नींबू युक्त दीये थकान दूर कर ऊर्जा प्रदान करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को मोम की विधि बताते हुये कहा सबसे पहले कच्चे मोम को डबल ब्रायलर में पिघला लें फिर मनपसंद आकार का सांचा ले उसमें बीच में लकड़ी के सहारे धागा बांध लें। पिघले हुये मोम में घर में बचा हुआ कलर और खूशबू के लिये मनपसंद परफ्यूम डाल दें फिर सांचे में डाल दें। सूख जाने पर सांचे से निकाल ले।
बी.एड. छात्रा माधुरी ने कहा इस प्रशिक्षण से स्वयं हम मन चाहे आकार व खुशबू वाले रंग-बिरंगे दिये बना अपने घर को सजा सकते है।
बी.एड. की छात्रा वर्षा ने कहा हम अपने मेहनत से बनाये दीये से अपने घर को रोशन करेंगे। हमारे मेहनत से बनाये खुशबूदार दीये से घर महकेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. स्वाती पाण्डेय ने विशेष योगदान दिया। इस प्रशिक्षण में शिक्षा विभाग के विद्यार्थी सम्मिलित हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *