गर्ल्स कॉलेज में जनभागीदारी समिति ने बनाया विकास का एजेंडा

वस्त्र अलंकरण एवं परिधान प्रदर्शनी का किया अवलोकन, कम्प्यूटर लैब के लिए फंड देने की घोषणा

 दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक शहर विधायक अरूण वोरा की उपस्थिति में संपन्न हुई। जनभागीदारी समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा ने समिति के सभी नवनियुक्त सदस्यों का परिचय दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने सभी का स्वागत करते हुए जनभागीदारी व्यवस्था के महत्वपूर्ण उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा महाविद्यालय में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया।दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक शहर विधायक अरूण वोरा की उपस्थिति में संपन्न हुई। जनभागीदारी समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा ने समिति के सभी नवनियुक्त सदस्यों का परिचय दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने सभी का स्वागत करते हुए जनभागीदारी व्यवस्था के महत्वपूर्ण उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा महाविद्यालय में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया।  दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक शहर विधायक अरूण वोरा की उपस्थिति में संपन्न हुई। जनभागीदारी समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा ने समिति के सभी नवनियुक्त सदस्यों का परिचय दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने सभी का स्वागत करते हुए जनभागीदारी व्यवस्था के महत्वपूर्ण उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा महाविद्यालय में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया।डॉ. ऋचा ठाकुर के पावर प्वाइन्ट प्रस्तुति के द्वारा जनभागीदारी के द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों – व्याख्यान, कार्यशाला, प्रशिक्षण, सामाजिक सरोकार के कार्य, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता कौशल विकास की जानकारी दी।
शहर विधायक अरूण वोरा ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए कम्प्यूटर लैब हेतु 10 लाख रूपये शीघ्र ही उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कन्या महाविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नित नये-नये आयाम गढ़े है। यहाँ का उत्कृष्ट परीक्षाफल एवं अनुशासन अनुकरणीय है। नवीन पदों की स्थापना एवं विज्ञान प्रयोगशाला के लिए सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया। समिति की बैठक में रसायनशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, प्राणीशास्त्र प्रयोगशाला में प्लेटफार्म निर्माण एवं जल-प्रदाय व्यवस्था करने। सभी कक्षों में एलईडी लाईट लगाने, वेस्ट मैनेजमेन्ट की व्यवस्था के लिए राशि स्वीकृत की गयी।
अध्यक्ष प्रीति मिश्रा ने कहा कि सभी के सम्मिलित सहयोग से कमियों को दूर करने एवं बेहतर व्यवस्था बनाने प्रयास किया जावेगा। सदस्य रूही अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं को कौशल विकास के लिए बेहर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जावेगी जिससे वे रोजगार प्राप्त करने में सफल हो सके।
समिति के वरिष्ठ सदस्य कमल रूंगटा ने भी विकास कार्यों की प्रसंशा करते हुए सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने को कहा।
प्रभारी प्राध्यापक डॉ. डी.सी. अग्रवाल ने समिति के आय-व्यय का बजट प्रस्तुत किया तथा भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
 दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक शहर विधायक अरूण वोरा की उपस्थिति में संपन्न हुई। जनभागीदारी समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा ने समिति के सभी नवनियुक्त सदस्यों का परिचय दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने सभी का स्वागत करते हुए जनभागीदारी व्यवस्था के महत्वपूर्ण उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा महाविद्यालय में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया।महाविद्यालय में आयोजित ‘वस्त्र अलंकरण एवं परिधान प्रदशर्नी’ का उद्घाटन भी विधायक अरूण वोरा ने किया। उन्होनें छात्राओं के द्वारा बनाये गए विभिन्न परिधानों की प्रदशर्नी की सराहना की। बैठक में परमजीत सिंह, अंशुल पाण्डेय, सुयश तिवारी, अंकिता स्वणर्कार, अंजू जैन, कविता शर्मा, राजेश शर्मा के साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अमिता सहगल, डॉ. के.एल. राठी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *