डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में चिल्ड्रंस डे पर बच्चों ने दिया संदेश
भिलाई। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 में चिल्ड्रंस डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने बाल दिवस सेलिब्रेट कर चाचा नेहरू को याद किया। इस मौके पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सुश्री प्रिया कुमारी और सुभांकर मोंडल ने पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति प्रेम तथा राष्ट्र निर्माण के लिए उनके योगदान को याद किया। साथ ही बच्चों को प्यार, ध्यान और स्नेह देने के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी शिक्षकों ने मंच पर एकत्र होकर प्राथर्ना की। इसके पश्चात भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर स्कूल शिक्षक प्रभारी श्रीमती योगिता शर्मा तथा सभी टीचर्स ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
शिक्षक प्रभारी श्रीमती योगिता शर्मा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के व्यकित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता व शांतिदूत थे। जब भारत में सूई तक नहीं बनती थी तब उन्होंने देश में औद्योगिकीकरण कर रोजगार और देश की आर्थिक सुदृढ़ता के लिए काम किया।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था तथा बच्चे उन्हें बहुत प्यार करते थे तथा बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे। इस कारण जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को ही बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं, उन्हें हम जैसा चाहें वैसा बना सकते हैं। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। स्कूली छात्र छात्राओं ने सोलो डांस, मोनो एक्ट ,क्विज कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। छात्रों ने सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता और बालिका बचाओ का संदेश दिया। साथ ही फास्ट फूड से होने वाले नुकसान भी बताए। छात्रों ने न केवल जीवन में स्वतंत्र होने के महत्व का संदेश दिया बल्कि अपने एकल अभिनय के माध्यम से अच्छी आदतों, कड़ी मेहनत और बिजली बचाने पर जोर दिया। प्राथमिक विंग के शिक्षकों ने भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। यह दिन बच्चों के लिए मजेदार और मनमोहक था। इस दौरान छात्रों के बीच चॉकलेट वितरित किया गया। बाल दिवस बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम का संचालन भाशवोती बोस ने किया।