गर्ल्स कॉलेज में स्पोकन इंग्लिश पर कार्यशाला, दिए गए टिप्स

Guest lecture on Spoken Englishभिलाई। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में स्पोकन इंग्लिश पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. साधना पारेख ने बताया कि स्पोकन इंग्लिश की आवश्यकता को देखते हुए विद्यार्थियों में अंग्रेजी के भय को दूर करने तथा महत्वपूर्ण टिप्स देने के लिये इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। आत्मविश्वास की कमी एवं झिझक के कारण छात्रायें आपस में अंग्रेजी बोलने में संकोच करती है। विषय-विशेषज्ञ एसके सिंह ने पावर प्वाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से स्पोकन इंग्लिश के महत्वपूर्ण टिप्स बताए। उन्होंने अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम में बॉडी लैंग्वेज, वाइस ट्रेनिंग, प्रस्तुतीकरण आदि के गुर सिखाए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कार्यशाला की उपयोगिता की चर्चा करते हुए कहा कि संप्रेषण व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
अभिव्यक्ति का माध्यम कौन सी भी भाषा हो पर प्रस्तुतीकरण एवं शब्दों का चयन सफलता दिलाते है। कार्यशाला में बीए एवं बी.एससी. की छात्राओं ने भाग लिया।
अंग्रेजी विभाग के शिक्षक मधु पाण्डेय एवं रूपेश कुमार ने भी छात्राओं की जिज्ञासाओं पर कायर्शाला में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी। छात्राओं ने ‘सवाल-जवाब’ सत्र में प्रश्न पूछाकर उपयोगी जानकारी हासिल की।
कायर्शाला में विभिन्न रोचक उदाहरणों एवं खेल के माध्यम से छात्राओं को सिखाया गया। इस अवसर पर डॉ. ऋचा ठाकुर, श्रीमती ज्योति भरणे ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। आभार प्रदर्शन कु. मधु पाण्डेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *