जीडीआरसीएसटी के संस्कार का ईस्ट जोन तीरंदाजी इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में चयन

Sanskar Agrawal of GDRCST selected for East Zone inter university Archeryभिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट (आर-1) द्वारा संचालित जीडी रूंगटा कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बीबीए थर्ड सेमेस्टर के छात्र संस्कार अग्रवाल का ईस्ट जोन तीरंदाजी अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन हुआ है। वे 24 से 30 दिसंबर तक भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। समूह के चेयरमैन संतोष रूंगटा ने संस्कार को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।संस्कार ने इंटर कॉलेज स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भागीदारी देकर यूनिवर्सिटी टीम में अपना स्थान बनाया। खेल अधिकारी शाहिना बानो ने बताया कि कमला देवी पीजी कॉलेज राजनांदगांव में गत दिनों आयोजित स्पर्धा में उम्दा प्रदर्शन के आधार पर संस्कार का चयन ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी लेबल प्रतियोगिता के लिए किया गया। वे 24 से 30 दिसंबर तक केआईआईटी भुवनेश्वर में होने वाली स्पर्धा में भागीदारी निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *