रूंगटा पब्लिक स्कूल में हुआ क्रिसमस का रंगारंग स्वागत

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शुक्रवार 20 दिसंबर को हर्षोल्लास से क्रिसमस का पूर्व आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधान पहने पूर्व प्राथमिक विभाग के बच्चों के द्वारा जिंगल बेल की सुमधुर प्रस्तुति के मध्य सांता क्लाज ने बच्चों को उपहार एवं मिठाइयाँ बाँटी। छात्रों ने परंपरागत कैरोल गीत गाया तथा क्रिसमस के माहात्म्य को प्रदर्शित किया।

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शुक्रवार 20 दिसंबर को हर्षोल्लास से क्रिसमस का पूर्व आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधान पहने पूर्व प्राथमिक विभाग के बच्चों के द्वारा जिंगल बेल की सुमधुर प्रस्तुति के मध्य सांता क्लाज ने बच्चों को उपहार एवं मिठाइयाँ बाँटी। छात्रों ने परंपरागत कैरोल गीत गाया तथा क्रिसमस के माहात्म्य को प्रदर्शित किया। माध्यमिक विभाग के छात्रों द्वारा नयनाभिराम नृत्य की प्रस्तुति के बाद विद्यालय प्रमुख श्री अरूप मुखोपाध्याय ने विद्यालय परिवार को क्रिसमस एवं नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि क्रिसमस हमें प्रेम, मानवता,शांति तथा एकता का संदेश देता है। उन्होंने छात्रों को उच्च मानवीय गुणों को आत्मसात करने की प्रेरणा देकर श्रेष्ठ नागरिक बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *