गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक उत्सव, दुल्हन श्रृंगार और व्यंजनों की बहार

Annual Day at Patankar Girls College दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आगाज ‘अरपा पैरी की धार’ राज्य गीत के साथ किया गया। वार्षिक उत्सव पर आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में दुल्हन सजाओं प्रतियोगिता आकर्षण का केन्द्र रही। 35 प्रतिभागियों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी। एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर विभिन्न प्रांतों की दुल्हन की वेशभूषा में छात्राओं ने खूब तालियाँ बटोरी। Wedding Dress Competitionगुजरात, महाराष्ट्र, केरल, दक्षिण भारत, काश्मीर, उत्तरप्रदेश, बिहार एवं छत्तीसगढ़ की सजीव संस्कृति परिधान में देखते ही बनती थी। प्रभारी प्राध्यापक डॉ. रेशमा लाकेश के निर्देशन पर इस प्रतियोगिता में कड़ी स्पर्धा रही। इस प्रतियोगिता में तबस्सुम प्रथम स्थान पर रही, निकिता और दिव्या क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
पाककला स्पर्धा के आयोजन में विभिन्न व्यंजनों की खुशबू से परिसर महक उठा। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों ने खूब तारीफ बटोरी। विभिन्न आंचलिक व्यंजनों की श्रृंखला छात्राओं ने प्रस्तुत की। संयोजक बबीता दुबे ने बताया कि इस वर्ष सूजी से बनाये गये व्यंजनों को शामिल किया गया। उन्होनें इन व्यंजनों के पोषक महत्व को भी बताया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने गुजिया, केक, लड्डू, मालपुआ, स्प्रिंग रोल, उपमा, कचैड़ी, इटली, दही-बड़े जैसे स्वादिष्ट सूजी के व्यंजन बनाये। जिसमें मयूरी आसाटी एवं भूमिका साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विशाखा खण्डेलवाल, निकिता भटली, पूजा वर्मा, तेजस्वनी देवांगन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आगाज ‘अरपा पैरी की धार’ राज्य गीत के साथ किया गया। वार्षिक उत्सव पर आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में दुल्हन सजाओं प्रतियोगिता आकर्षण का केन्द्र रही। 35 प्रतिभागियों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति दी। एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर विभिन्न प्रांतों की दुल्हन की वेशभूषा में छात्राओं ने खूब तालियाँ बटोरी।एकल और समूह ज्ञान प्रतियोगिता में गीतों की धूम रही। डॉ. मिलिन्द अमृतफले के संयोजकत्व में आयोजित इस स्पर्धा में एकल गायन में 40 छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुति दी जिसमें भारती साहू ने प्रथम तथा गरिमा सिंह एवं किरण सोनबेर ने क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह गान प्रतियोगिता में कुल 05 समूहों ने गीतों का समा बांधा। जिसमें रूपा और साथी ने प्रथम तथा गरिमा और साथी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रसंघ प्रभारी डॉ. ऋचा ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *