भिलाई में अब 12वीं तक सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल, दो स्कूलों का निरीक्षण

Two Govt. Schools in Bhilai go English Medium from next sessionभिलाई। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव की पहल से आगामी सत्र से दो सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू होंगे। भिलाई में इससे पहले कक्षा पहली से 6वीं और कक्षा 6वीं से 8वीं तक के दो सरकारी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम किया गया था। अगले सत्र से पहली से 12 वीं तक इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू होंगे। इसके लिए गुरूवार को शिक्षा सचिव डॉ. आलोक शुक्ला और उनकी टीम भिलाई पहुंची। उन्होंने खुर्सीपार और सेक्टर-6 के मॉडल स्कूल का निरीक्षण कर सहमति दी। टीम सबसे पहले खुर्सीपार के सरकारी स्कूल पहुंची। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव के साथ स्कूल का निरीक्षण किया गया। Govt-English-Medium-School English medium govt. school from class 1 to 12इस स्कूल को 12 वीं तक इंग्लिश मीडियम बनाने पर चर्चा की गई। इसके बाद टीम सेक्टर 6 सांई मंदिर के पास स्थित मॉडल स्कूल पहुंची। इस स्कूल को भी 12 वीं तक इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाने पर चर्चा की गई। गौरतलब है कि करीब दो साल पहले महापौर देवेंद्र यादव ने सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम बनाने शासन को प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव को सरकार ने न केवल स्वीकार किया बल्कि प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम करना प्रारंभ कर दिया। अब स्कूलों को 12वीं तक पूर्ण अंग्रेजी माध्यम किया जा रहा है। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
शिक्षा सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कहा कि जो पालक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाना चाहते हैं। उनके लिए अंग्रेजी माध्यम और जो हिंदी माध्यम में पढ़ाना चाहते हैं। उनके लिए हिंदी माध्यम स्कूल है। दोनों ही माध्यम में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। टीम में कलेक्टर अंकित आनंद, शिक्षा अधिकारी, निगम कमिश्नर सहित जोन 4 के जोन कमिश्नर और अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *