डेटाक्वेस्ट सर्वे में आरसीईटी ने टॉप 30 इंजीनियरिंग कॉलेजों में फिर बनाया स्थान

Top-30 in Dataquest Surveyभिलाई। प्रतिष्ठित संतोष रूंगटा समूह के रूंगटा कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने डेटाक्वेस्ट सर्वे 2020 में टॉप-30 में अपना स्थान बनाया है। 100 संस्थानों की सूची में आरसीईटी को 29वें पायदान पर रखा गया है। छत्तीसगढ़ के किसी तकनीकी संस्थान के लिए यह गौरव की बात है। संतोष रूंगटा समूह आर-1 सतत गुणवत्ता प्रतिबद्धता (कंटीन्यूअस क्वालिटी कमिटमेंट) पर लगातार कार्य करते हुए आगे बढ़ रहा है। इस उपलब्धि में शोध एवं अनुसंधान में संस्था के फैकल्टीज और छात्रों की भागीदारी रही। कोविड-19 से उपजी परिस्थितियों में भी मानदंडों को पूरा करने में सक्षम : पिछले दो दशकों से अपनी रैंकिंग में लगातार बढ़ोत्तरी करते हुए रूंगटा कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एन्ड टेक्नोलॉजी भिलाई ने देश के प्राइवेट कॉलेजों की सूची में संस्था को 29 वां स्थान बनाया है। रोजगार से लेकर व्यक्तित्व निर्माण सहित छात्रों के बहुआयामी विकास के लिए अवसर प्रदान करने में संस्था सदैव तत्पर है। इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए समूह के चेयरमैन संतोष रूंगटा ने कहा कि वे छात्रों के और अभिभावकों की अपेक्षा के अनुरूप उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा तकनीकी शिक्षा प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते।
उन्होंने लाकडाउन की स्थिति में आए चुनौतीपूर्ण समय के लिए अपनी फेकल्टी को पूरी तरह तैयार बताया। उल्लेखनीय है कि कॉलेज वर्षों से विश्व स्तरीय तकनीकी शिक्षा प्रदान करने में पारंगत है। संस्था का वाईफाई केंपस और इंफ्रास्ट्रक्चर कोविड-19 से उपजी परिस्थितियों में भी उच्च शिक्षा के मानदंडों को पूरा करने के लिए सक्षम है।
देश के उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थान बरकरार : ज्ञात रहे कि कुछ दशक पहले छत्तीसगढ़ को पिछड़ा प्रदेश के रूप में माना जाता रहा है। ऐसी स्थिति में प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि देश के मेट्रो शहरों के साथ यहां की उच्च शिक्षा संस्थान संतोष रूंगटा समूह ने देश में अपना विशिष्ट स्थान बरकरार रखा है। चयन की प्रक्रिया में अनेक मापदडों पर संस्थान खरा उतरा है। इससे पहले भी रूंगटा समूह ऊच्च कोटि की शिक्षा गतिविधियों की वजह से काफी पहले से ही तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देश के नामचीन न्यूज पेपरों में छाया रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *