भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड रिसर्च देश के टॉप फार्मा कालेजों में शामिल किया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी उत्कृष्ट शिक्षा के आधार पर इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क सूची में आरसीपीएसआर को शामिल किया है। रैंकिंग के लिए देशभर की 5920 संस्थानों ने आवेदन किया था। संस्था एनबीए, नैक एवं डीएसआईआर-सीरो से भी एक्रेडिएशन प्राप्त है।












