Gardening competition at SSMV Junwani

शंकराचार्य कॉलेज में बागवानी प्रतियोगिता “हरीतिमा”

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी एवं संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बागवानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 15 जून तक प्रविष्टियां आमंत्रित हैं। इसके लिए वीडियो बनाकर भेजना होगा। विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पहल मायो कॉलेज अजमेर के छात्र रूद्रांश मिश्रा ने की है।रूद्रांश मिश्रा का मानना है कि पौधा-रोपण के लिए हम कोई भी दिन चुन सकते हैं पर यदि हम किसी दिन विशेष को चुनकर पर्यावरण को सुधारने हेतु वैश्विक रूप में संकल्प लें तो यह दिवस महत्वपूर्ण हो जाता है। इससे पूरा विश्व मिलकर पर्यावरण संकट की चुनैतियों को हल करने का रास्ता निकाल सकते है। कोरोना काल में हम सबने शुद्ध वायु और ऑक्सीजन के महत्व को अच्छी तरह से पहचान लिया है। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हमने जिन अपनों को खोया है, उनकी याद में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
बागवानी प्रतियोगिता में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के आस-पास के क्षेत्र जैसे नेहरू नगर, स्मृति नगर, पुष्पक नगर, चौहान टाउन एवं सूर्याविहार के रहवासियों को शामिल किया जाएगा। नियम एवं शर्ते इस प्रकार हैं-
1. कम से कम 90 सेकण्ड का वीडियो
2. नाम, पता एवं मोबाइल नम्बर स्पष्ट लिखा हो
3. चयनित वीडियो की पुष्टि निर्णायकों द्वारा घर-घर जाकर की जाएगी।
4. निर्णायकों का फैसला अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
5. विडियो ई-मेल : rudranshgreens@gmail.com पर भेज सकते हैं।
6. विडियो जमा करने की अंतिम तिथि 15/06/2021 सायं 5.00 बजे
7. निशु पाण्डेय : 918878620002, कंचन सिन्हा- 9893471743 से सम्पर्क किया जा सकता है।
पुरस्कारः- प्रथम पुरस्कार – 5000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार – 2500 रुपए तथा तृतीय पुरस्कार – 1000 रुपए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *